कमल नाथ के मंत्री बोले- राहुल गांधी की अगुवाई में बनेगा अयोध्या में राम मंदिर
मध्य प्रदेश में कानून, जनसम्पर्क, धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग की जिम्मेदारी देख रहे मंत्री पीसी शर्मा ने ओरछा में दावा किया कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में किया जाएगा।
भाजपा पर राम मंदिर मसले को उलझाने और वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ‘आने वाले समय में राहुल गांधी की अगुवाई में अयोध्या की विवादित राम जन्म भूमि स्थल पर राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा।
राजीव गांधी के शासन काल में विवादित रामजन्म भूमि के ताले खोलकर उसमें पूजा- अर्चना शुरू की गई थी। इसलिए कांग्रेस ही इस मुद्दे का हल निकालेगी। दूसरी पार्टियां धर्म के नाम पर राजनीति करती हैं जबकि कांग्रेस सभी धर्मों का हृदय से सम्मान करती है।’