शादी का झांसा देकर ASI एक साल तक महिला इंस्पेक्टर से करता रहा रेप, 3 बार कराया अबॉर्शन

पुलिस ने आरोपी एएसआई उमेश रघुवंशी व पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया। उसकी गिरफ्तारी के लिए उनके घर दबिश दी। लेकिन वह फरार हो गया। पीड़ित महिला एसआई का आरोप है कि एएसआई उमेश रघुवंशी से उसकी जान पहचान हरदा थाने में हुई थी। विभाग में होने वाली लिखा-पढ़ी सिखाने के बहाने उसने उसके साथ पहचान व नजदीकियां बढ़ाई और कई बार रेप किया।
पीड़िता की शिकायत के अनुसार- आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इससे वह प्रेग्नेंट हो गई। पीड़िता ने जब आरोपी को यह बताया तो अबॉर्शन करा दिया। ऐसा उसने तीन बार कराया। इस बीच जब उसकी पत्नी को पता चला तो वह तलाक देने को राजी हो गई, लेकिन आरोपी शादी करने में आना कानी करता रहा।
पीड़िता ने बताया- एक दिन उमेश पुलिस लाइन स्थित उनके कमरे पर आया। इस दौरान उसने उसकी पत्नी से तंग आकर उसे तलाक देकर पीड़िता के साथ शादी करने का लालच दिया। इस बात से नाराज महिला एसआई ने अपनी जाति व ओहदे का हवाला देकर उसे अपने घर से भगा दिया। इसके बाद एक बार पीड़िता बीमार हो गई। तब उमेश उसके हाल चाल पूछने उसके घर आया।
स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह उसे अपने साथ किसी डॉक्टर के यहां जांच कराने ले गया। घर वापस आकर मैंने दवा खाई। इसके बाद उसे नींद लग गई। सुबह उठने पर पता चला कि उसके साथ रघुवंशी ने गलत काम किया। पीड़िता ने शिकायत करने की बात कही। तब आरोपी ने पत्नी से जल्दी तलाक लेकर शादी करने का विश्वास दिलाया।
पीड़िता के अनुसार- एक बार उसके घर पहुंची। तब उमेश व उसकी पत्नी ने दरवाजा बंद कर लिया। टीवी की आवाज तेज कर दी। फिर उसकी जमकर पिटाई की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उमेश ने आर्य समाज का फर्जी शादी का प्रमाण पत्र भी बनवा लिया, लेकिन उसके साथ वैधानिक शादी नहीं की।
शादी की बात करने पर उसका रवैया भी टाल मटोल वाला रहने लगा। तब उसने परिजनों को सारा मामला बताया। तब गुरुवार को मां के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रेप व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई।