प्रेग्नेंसी की नहीं होती खबर और हो जाती है डिलीवरी, इतनी महिलाओं के साथ होता है ऐसा...
यही वजह है कि वह यह समझ ही नहीं पाती हैं कि वह गर्भवती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि गर्भनिरोधक पिल्स लेने की वजह से यह समस्या होती है।
विशेषज्ञों की भाषा में इसे 'सरप्राइज प्रेग्नेंसी' कहते हैं। दुनियाभर की 7225 महिलाओं में से एक महिला के साथ ऐसा होता है।
कई महिलाओं के यूट्रस यानी गर्भाशय बाइकोरनुएट यानी दिल के आकार के होते हैं। सरल भाषा में कहें तो उनके गर्भाशय में दो हिस्से होते हैं जो सेप्टम से विभाजित होते हैं। यानी कुछ महिलाओं के गर्भ में दो हिस्से होते हैं। प्रेग्नेंसी उनके गर्भ के एक हिस्से में होता है, वहीं दूसरे हिस्से से माहवारी संभव है। यही वजह है कि पीरियड्स जारी रहने की वजह से कुछ महिलाओं को पता ही नहीं होता कि वह गर्भवती हैं।