यहां 'वर्जिनिटी टेस्ट' के बाद ही होती है पुलिस में महिला अफसरों की भर्ती, जानिए क्या कहता है विभाग...

इंडोनेशिया ही नहीं दुनिया के कई मानवधिकार संगठन इस घटिया टेस्ट का विरोध कर चुके हैं। वहीं इसी महीने इंडोनेशिया पुलिस ने पहली बार इस मामले पर अपनी सफाई देते हुए सबको चौंका दिया है।
डोनेशिया पुलिस ने एबीसी को दिए बयान में कहा है कि यहां महिलओं को पुलिस में भर्ती होने से पहले वर्जिनिटी टेस्ट से नहीं गुजरना पड़ता है। बयान में कहा गया, '' हां, बस हम इस बात का ख्याल रखते हैं कि पुलिस में भर्ती होने वाली महिला खूबसूरत और अट्रैक्टिव हो''। ''हम खूबसूरती के अलावा उनकी हाइजीन देखते हैं, जिसके लिए डॉक्टर्स की टीम हमारे साथ होती है''।
आपको बता दें कि इंडोनेशिया पुलिस के इस बयान ने भी तहलका मचा दिया। अब सवाल ये उठ रहा है कि पुलिस कर्मचारी बनने के लिए खूबसूरती क्यों देखी जा रही है?
कई सामाजिक संगठनों का मानना है कि इंडोनेशिया का पुलिस विभाग रूढ़ीवादी सोच से ग्रस्त है। वहां छिपे तौर पर ये टेस्ट आज भी चल रहा है। इसके अलावा कई मापदंड हैं जिन पर महिलाओं को खरा उतरना पड़ता है। सबसे विवादित मामला इसे बताया जाता है कि टेस्ट अधिकतर पुरुष अधिकारियों द्वारा किया जाता है, जो बेहद निंदनीय है।