मंगेतर ने छोड़ा तो बना लिया भूत से संबंध, अब करने जा रही भूत से ही शादी

अब इस महिला ने उसी भूत से शादी की बात कहकर फिर सुर्खियां बटोरी हैं। महिला ने बताया कि कैसे एक गुफा के पास उसे एक भूत के होने का अहसास हुआ था। हैरानी की बात ये है कि महिला के इस विवादित दावे के बाद एक जानेमाने होटल और रिसॉर्ट ने महिला की शादी का पूरा खर्च उठाने का ऑफर भी दे दिया है।
ऐमेथिस्ट रेल्म नाम की इस महिला ने पिछले हफ्ते एक और खुलासा करते हुए कहा कि जिस भूत से उसने संबंध बनाए थे उसने उसे इंग्लैंड के सोमरसेट में बनी वूकी गुफा के करीब प्रपोज किया था। उसने उस वक्त पहली बार भूत की आवाज सुनी थी। ऐमेथिस्ट ने भूत के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया और अब दोनों किसी दूर दराज के इलाके में शादी की योजना बना रहे हैं।
इससे पहले इस महिला ने दावा करते हुए कहा था कि 12 साल पहले उसका उसके ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद से ही वो भूतों के संपर्क में है। करीब 12 सालों तक उसके कई भूतों से संबंध रहे। ब्रिस्टल शहर की रहने वाली 30 साल की ये महिला पेशे से आध्यात्मिक और धार्मिक सलाहकार है। वो कुछ समय पहले एक टीवी शो में शामिल हुई, जिसमें उसने भूतों से प्यार करने की बात कहकर प्रेजेंटर्स समेत सभी दर्शकों को चौंका दिया।
महिला को शादी का खर्च उठाने का ऑफर देने वाले रिसॉर्ट के डायरेक्टर डेनियल मेडली ने कहा कि लोगों को ऐसे अनुभव होने की बात नई नहीं है। उस गुफा के पास पहले भी कई लोगों को भूत-प्रेत होने का आभास हो चुका है। प्राचीन समय से ये गुफा आत्माओं का गढ़ रही है। लंबे समय से लोग यहां अपनों को खोने के बाद उनसे बात करने के लिए यहां आते हैं। हो सकता है कि ऐमेथिस्ट को जो अहसास हुआ वो कोई उसका पुराना दोस्त रहा होगा। और अगर ऐसा है तो हम उसकी मदद करना चाहेंगे। डेनियल ने आगे कहा कि मौत दो लोगों को अलग नहीं कर सकती ये हम सिद्ध करके दिखाएंगे।