प्रेमी युगल ने किया सुसाइड, दोनों के हाथों पर लिखा था- आई लव यू

सूचना मिलते ही गांव में हड़कम्प मच गया। गांववालों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर रजनीश चौहान, दरोगा छेदा लाल सिपाही दिवाकर व नरेंद्र सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाया और फिर पंचनामा भरा।
आदेश जिला जेल चौराहा के जनता इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था। घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर ही प्रेमी युगल के मकान हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, लोगों की नजरें बचाकर दोनों लंबे समय से एक दूसरे से प्यार कर रहे थे। लेकिन दोनों से सुसाइड क्यों किया? पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस ने जब मृतक युगल की लाश पेड़ से नीचे उतरवाई तो उनके हाथों पर पुलिस के नाम एक मैसेज लिखा था। दोनों के ही हाथों पर लिखा था कि हम दोनों अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं। इसमें हमारे घरवालों का कोई दोष नहीं है। पुलिस उन्हें परेशान न करे।