प्रियंका पर हमले के जवाब में यूथ कांग्रेस ने BJP को भेजा तोहफा

भारतीय युवा कांग्रेस ने भाजपा के उन नेताओं को आईने भेजे जिनके परिवार के सदस्य पहले भी राजनीति में रहे हैं. भाजपा के परिवारवाद के आरोप का जवाब देते हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूनम माहजन (प्रमोद माहजन की बेटी), पंकजा मुंडे (गोपीनाथ मुंडे की बेटी), राजवीर सिंह (कल्याण सिंह के बेटे), पंकज सिंह (राजनाथ सिंह के बेटे), दुष्यंत सिंह (वसुंदधरा राजे के बेटे) को आईने भेजे हैं।
बता दें कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए प्रियंका गांधी को पार्टी महासचिव बनाते हुए राहुल ने प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को क्रमश: पूर्वी यूपी और पश्चिमी उत्तरप्रदेश का प्रभार सौंपा है।