स्मार्ट गद्दा, जिस पर सोने के बाद खर्राटे हो जाएंगे बंद!
स्लीप नंबर ने यह स्मार्ट गद्दा लास वेगास में सीईएस व्यापार मेला में पेश किया है। मजे की बात यह है कि इसमें दोनों पार्टनरों के अनुरूप खुद में बदलाव लाने की क्षमता है ताकि दोनों खूब अच्छी नींद लें और भरपूर आराम मिल सके।
रात में सोते समय लोग अनेक बार करवट बदलते हैं। यह गद्दा खुद को सोने वाले के अनुरूप ही ढालता जाता है और हमें अच्छी नींद लेने का मौका देता है। गद्दे के अंदर हवा के दो खाने होते हैं। ये प्रत्येक पार्टनर के अनुरूप, उनकी पीठ या पेट के बल सोने या करवट लेने और टांगे पसारे के अनुरूप खुद को ढालते हैं। गद्दे में खार्राटों का खुद से पता लगाने और उसी अनुरूप खुद में परिवर्तन करने का प्रावधान किया जाता है। यह समूची रात दोनों पार्टनरों के लिए सोने की आदर्श स्थितियां तैयार करता है।
यह गद्दा यूजर के खर्राटे बंद करने समेत उसके सोने और जागने के समय की जानकारी भी रखता है। इसके अलावा यह ठंड के वक्त लेटने पर टांगों को खुद बखुद गर्म भी करता है। यह उस पर सोने वाले को समय पर जगाता भी है। उसका स्मार्ट अलार्म प्रणाली जागने की आपकी पसंदीदा समयावधि में आपको उस वक्त जगाती है जब आपकी नींद सबसे ज्यादा हल्की होती है।
कई खूबियों से लैस स्लीप कंपनी का यह गद्दा खरार्टे लेने वालों से लेकर टाइम पर नहीं जागने वालों के लिए एक नयाब तोहफा है। इसको अब जल्द ही अमरीका समेत दुनिया के कई देशों में बिक्री के लिए जारी किया जा रहा है।