महिला को चलती ट्रेन से दिया धक्का
भगतपुर थानाक्षेत्र के भानपुर गजरौला निवासी रेखा रविवार की शाम रोशनपुर रेलवे स्टेशन के पास घायल अवस्था में पड़ी मिली थी। ग्रामीणों ने घायल अवस्था में महिला को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को उठाकर जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ मुरादाबाद से घर लौट रही थी। वह टायलेट के लिए अपनी सीट से उठी थी। इस बीच गेट के पास पीछे से किसी ने उसको धक्का दे दिया। उसका पर्स भी छीन लिया। महिला ने बताया कि ट्रेन में उसके साथ पति भी मौजूद था। भगतपुर थाना प्रभारी प्रिंस शर्मा ने बताया कि महिला जिला अस्पताल में भर्ती है। उसके बयान दर्ज किए जाएंगे।