सिर्फ खूबसूरत लड़कियों को ही मिलती है यहां ट्रैफिक पुलिस में जॉब!
नई दिल्ली। उत्तर कोरिया में स़़डकों पर ट्रैफिक संभालने वाली ट्रैफिक लेडीज की भर्ती उनके लुक्स देखकर की जाती है। वहां का समाज अब भी पारंपरिक है। इन लडकियों को 26 साल की उम्र में रिटायर कर दिया जाता है। इस दौरान इन्हें शादी करने की इजाजत नहीं है। कोई ट्रैफिक लेडी यदि शादी कर लेती है तो उसे हटा दिया जाता है।
यहां आने वाले पर्यटकों और पत्रकारों के लिए प्योंगयोंग की सडकों पर कारों को दिशा देतीं ये 300 ट्रैफिक लेडीज प्रिय विषय होता है।
उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयोंग के चौराहों पर ब्लू वर्दी और काली हील के जूते पहने ट्रैफिक संभालती युवा लडकियां इस देश की तस्वीर बताती हैं। इन्हें आधिकारिक तौर पर ट्रैफिक सुरक्षा अधिकारी कहा जाता है लेकिन दुनिया इन्हें ट्रैफिक लेडीज कहती है।
उत्तर कोरिया प्रशासन इन ल़़डकियों पर विशेषष ध्यान रखता है क्योंकि यह परमाणु शक्ति संपन्न देश के विपरीत उत्तर कोरिया की अलग तस्वीर पेश करती हैं।
कोशिश की जाती है कि इस पद के लिए सुंदर और फोटोजेनिक चेहरे वाली युवा लडकियों को ही चुना जाए क्योंकि यहां आने वाले पर्यटक और पत्रकारों की इन पर विशेष नजर रहती है। इन लडकियों को नौकरी के दौरान तय मानदंडों के अनुसार जीवन जीना पडता है।
उत्तर कोरिया के लोक सुरक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि ये लडकियां देश की राजधानी का प्रतिनिधित्व करती हैं इसलिए इनका चयन उनकी कद काठी और सुंदरता के आधार पर किया जाता है। यह मंत्रालय ट्रैफिक मामले देखता है।