6 कांग्रेसी खुद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बताकर वोट मांग रहे : वसुंधरा राजे

उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के पास मुख्यमंत्री पद के लिए एक भी विश्वसनीय चेहरा नहीं है उसके छह-छह उम्मीदवार अलग-अलग इलाकों में खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताकर वोट मांग रहे हैं।
गौरतलब है कि कांग्रेस में चुनावी हलचल शुरू होने से काफी पहले ही मुख्यमंत्री पद को लेकर अंदरूनी घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस की इसी अंदरूनी लड़ाई को निशाने पर लेते हुए वसुंधरा ने कहा मुख्यमंत्री के नाम पर एक भी विश्वसनीय उम्मीदवार न होना जनता से छलावा है और चुनाव के नाम पर जनता को गुमराह करना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है।
वसुंधरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनाव का महत्व सिर्फ लोगों का पालन-पोषण करना नहीं है। हमारा उद्देश्य राजस्थान के लोगों की आशाओं, आकांक्षाओं, अपेक्षाओं और सपनों को पूरा करना है। राज्य के विकास के लिए जरूरी माहौल भी प्रदान करना है। भाजपा सरकार के स्पष्ट निर्णय, साफ नीयत, सही विकास की नीति से देश और प्रदेश की उन्नति को पंख लगे हैं।