कांग्रेस विधायक ने RSS को बताया आतंकवाद का प्रतीक
प्रदेश की रीवा जिले की गुढ़ विधानसभा से कांग्रेस विधायक सुन्दरलाल तिवारी ने सोमवार को अपने निवास स्थान में प्रेसवार्ता आयोजित करके संघ के खिलाफ विवादित बयान दिया। सुंदरलाल तिवारी अक्सर अपने विवादित बयानों से सुर्ख़ियों में बने रहते है। इसके पूर्व उन्होंने रीवा जिले में एक सभा के दौरान कहा था कि अधिकारी सरकार के पालतू कुत्ते होते है।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस से विधायक सुंदरलाल तिवारी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर आरोप लगाते हुए कहा कि संघ अपने किसी भी कार्यक्रम में भारत का झंडा नही लगाता। इससे ये जाहिर होता है कि इसकी गतिविधियां संदिग्ध है।
उन्होंने कहा कि यह संगठन सामाजिक घृणा और धर्म के नाम पर नफरत फैला रहा है। देश और प्रदेश में अराजकता का माहौल उत्पन्न किया जा रहा है। अपनी शाखा में देश का झंडा ना फहराना आतंकवाद का प्रतीक है।