शाओमी का Mi स्टोर खोलने का मौका, कोई खर्च नहीं, बस भरना होगा सिर्फ एक फॉर्म

इसके लिए फोन या फिर टीवी जैसे इलेक्ट्रानिक डिवाइस के बारे में तकनीकी जानकारी होना जरूरी नहीं है। देश का कोई भी आम आदमी इस स्टोर को खोलने के लिए आवेदन कर सकता है। इसी के साथ मनु जैन ने एक और बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगर फ्रेंचाइजी लेने के लिए पैसे नहीं हैं, तो शाओमी की ओर से स्टोर खोलने के लिए फंड दिया जाएगा।
अगर आप Mi स्टरो की फेंचाइजी खोलना चाहते हैं। इसके लिए आपको Mi store की वेबसाइट पर जाकर वहां एक फार्म भरना होगा। फार्म में आपको अपने निवास स्थान समेत अन्य जानकारी देनी होगी। फार्म भरते ही आप फ्रेंचाइजी खोलने की लिए लिस्टेड हो जाएंगे। बाकी आगे का निर्णय Mi कंपनी का होगा।
अगर उन्हें आपकी लोकेशन और अन्य जानकारी पसंद आती है, तो आपको इसकी फ्रेंचाइजी मिल जाएंगी। ऑनलाइन के अलावा Mi स्टोर की हेल्पलाइन से इस बारे में मदद ली जा सकेगी। हालांकि अभी इसमें थोड़ा वक्त जरूर लग सकता है।