वर्जिनिटी वापस पाने के लिए सर्जरी करा रहीं इस मुस्लिम देश की लड़कियां

ईरान में शादी से पहले वर्जिनिटी सर्टिफिकेट की डिमांड के कारण इस देश में आर्टिफिशियल वर्जिनिटी पाने का चलन तेजी से बढ़ गया है। महिलाएं इसके लिए ऑपरेशन करा रही हैं। वहीं इसके विररीत अगर बात करें मर्दों की तो उन्हें असीमित अधिकार दिए गए हैं। इससे साफ है कि यहां के समाज के लोग आज भी पुरानी सोच पर चल रहे हैं।
एनसीबीआई की रिपोर्ट की मानें तो यहां आज भी कुछ ऐसे नियम कानून हैं, जो पुरुषों को असीमित अधिकार देते हैं। वे अक्सर इनका गलत फायदा उठाते है। वर्जिनिटी सर्टिफिकेट की मांग करना उन्हीं में से एक है। इन्हीं कारणों से ईरान में कई महिलाएं डर की वजह से सर्जरी करा रही हैं, भले ही वे वर्जिन ही क्यों न हों।