बाप और भाइयों ने युवती से किया रेप

युवती से उसके सौतेले पिता, सौतेले भाई और यहां तक कि उसके मां जाए (सगे भाई) ने भी दुष्कर्म किया। पिछले कई सालों से वह उनकी दरिंदगी का शिकार होती आ रही थी, लेकिन जब सब्र का बांध टूटा तो उसने पुलिस से शिकायत की।
तुरंत सक्रिय हुई पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार रात करीब दस बजे 24 साल की एक युवती थाने पहुंची। उस समय थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ गश्त पर थे।