जवाहर नवोदय में बकरी खा गया तेंदुआ, दूसरी बांधी
कालेवाला स्थित आवासीय विद्यालय में शुक्रवार की शाम टीचर क्वार्टर के पास तेंदुआ देखकर महिलाओं ने शोर मचा दिया था। इसके बाद वन विभाग ने पाली परिसर में सीसीटीवी कैमरा के साथ पिंजरा भी लगाया था। मुख्य वन संरक्षक के निर्देशों अनुसार तेंदुए को लुभाने के लिए लाल रंग की बकरी को पिंजरे से बाहर बांधा था।
इसके बाद तो रोज सुबह शाम बकरी को चारा डाला जा रहा था। रविवार की शाम वन विभाग की टीम पिंजरे को चेक करने पहुंची तो बकरी गायब थी उसका रास्सा टूटा हुआ था। वन विभाग की टीम को पिंजरे के आसपास ही बकरी के अवशेष मिले हैं, जिसको जंगली जानवरों द्वारा मारने का दावा किया जा रहा है।
इसके साथ ही वन विभाग की टीम ने वीडियो रिकॉर्डिंग खंगालना शुरू कर दिया है। देर शाम वन विभाग की टीम ने काले रंग की दूसरी बकरी पिंजरे के अंदर बांधी है। अब विभाग की टीम उम्मीद है कि तेंदुआ पिंजरे में फंस जाएगा।