‘शिवभक्त’ राहुल गांधी का कांवड़ियों ने किया जोरदार स्वागत
अमेठी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कैलास मानसरोवर यात्रा से लौटने के बाद पहली बार सोमवार (24 सितंबर) को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे हैं। यहां पर राहुल गांधी का कांवड़ियों ने जोरदार स्वागत किया।
राहुल ने भगवान शिव की अमेठी में पूजा-अर्चना की, इस दौरान वह कांवड़ियों से भी मिले और उनका अभिनंदन किया।
अपने दो दिवसीय अमेठी दौरे पर सोमवार दोपहर में पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष गांधी का ‘शिव भक्त’ के रूप में जगह-जगह स्वागत किया गया। भगवान शिव के साथ कांग्रेस अध्यक्ष की तस्वीर लगे पोस्टरों से पटे पड़े फुरसतगंज में ‘कांवड़िया संघ’ के भगवा वस्त्रधारी पदाधिकारियों ने गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

अमेठी में कांवरिया संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिवभक्तों ने कांग्रेस अध्यक्ष श्री @RahulGandhi का 'हर-हर, बम-बम' के उद्घोष के साथ जोरदार स्वागत किया pic.twitter.com/mTg2mO2k08— Congress (@INCIndia) 24 September 2018