मोदी जी, आपके मंत्री ने घर बुलाकर अकेले में किया है मेरा रेप

जी हां मोदी सरकार के मंत्री पर महिला के साथ रेप करने का आरोप लगा है। महिला ने पुलिस थाने में जाकर इंसाफ की मांग की है और प्रधानमंत्री मोदी से भी न्याय मांगा है।
दरअसल रेप के मामले में फंसने वाले मंत्री का नाम राजेन गोहेन हैं। गोहेन मोदी सरकार में रेल राज्य मंत्री हैं। पीयूष गोयल उनके सीनियर हैं। कांग्रेस पार्टी ने भी गोहेले को तुरंत पद से हटाने की मांग की है।
मोदी सरकार के मंत्री पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला असम की रहने वाली है। उसकी उम्र 24 साल की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मंत्री के खिलाफ रेप और धमकाने का मामला दर्ज कर दिया है। घटना असम के नगांव जिले की है, जहां से राजेन गोहेन सांसद भी हैं।