BA पास लड़की को हुआ 12वीं में पढ़ रहे लड़के से प्यार, लगा जुदाई का डर तो दोनों ने खा लिया ज़हर
मामला बिजनौर का है। बताया जा रहा है कि बिजनौर के ताकिपुरा गांव की रहने वाली एक ग्रेजुएट लड़की का एक युवक से अफेयर हो गया। लड़का 12वीं का स्टूडेंट है। दोनों की उम्र 20-22 के आसपास है। दोनों के बीच प्यार इतना बढ़ा कि उन्होंने शादी का फैसला कर लिया, लेकिन घर के लोग तैयार नहीं थे। एक दिन पहले दोनों घर से भाग निकले।
दोनों नूरपुर बस स्टैंड पहुंचे। यहां शक होने पर पुलिस ने इनसे पूछताछ की। पुलिस दोनों को थाने ले गई। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी। परिजन यहां पहुंचते इससे पहले ही दोनों ने थाने में ही जहर खा लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। इन्हें आनन-फानन अस्पताल ले जाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
बिजनौर एसपी उमेश कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध होने पर दोनों को थाने लाया गया। पुलिस को पता नहीं था कि दोनों पहले ही जहर रखे हुए थे। दोनों ने जहर खा लिया। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीँ, घटना से युवक युवती के परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है।