अब वायरल हुआ सपना का नया वीडियो, ढाई लाख ने देखा
नई दिल्ली। सिंगर व डांसर सपना चौधरी पर फिल्माया गया गीत तेरे चढ़ग्या रंग कसूता, चंडीगढ़ जावण लागी.. सोशल साइट यू-ट्यूब पर आते ही पॉपुलर हो गया। गाने को अबतक करीब ढाई लाख लोग देख चुके हैं।
इस वीडियो में सपना नई लुक में नजर आ रही है। यह वीडियो हरियाणवी मैना ने अपने यू-ट्यूब पर शनिवार सुबह अपलोड किया है। गाने की एक खास बात ये है कि सपना ने इसमें सिर्फ अभिनय किया है वे सिंगर नहीं है।
इसमें सपना चंडीगढ़ की लड़की बनी है। इस गाने का ऑडियो काफी दिन पहले रिलीज हो गया था लेकिन इसका वीडियो दो अलग-अलग अभिनेत्रियों पर फिल्माया जा चुकी है। दूसरा बार यह अब सपना चौधरी पर फिल्माया गया है।