ताज बैलून फेस्टिवल में लैंडिंग के वक़्त हादसा, दो पर्यटन अधिकारी और पत्रकार घायल
सुहैल उमरी | UPUKLive
आगरा। साल 2015 में पहली बार शहर आगरा में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए ताज बैलून फेस्टिवल का आयोजन की था . जिसमे देश और विदेश से वैलून आये थे, ये आयोजन बिना किसी नुक्सान से सम्पन हुआ। लेकिन इस बार ताज बैलून फेस्टिवल की पहली उड़ान में दो पर्यटन अधिकारी और पत्रकार घायल हो गये।
खराब मौसम के कारण पंद्रह में से दस बैलून ही उड़ान भर सके। इनमें से भी दो बैलूनों के गिरने के कारण संयुक्त निदेशक पर्यटन अविनाश चंद मश्रिा और क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दिनेश कुमार समेत पत्रकार घायल हो गए। एक बैलून ताजगंज के कुआंखेड़ा क्षेत्र में गिर पड़ा और उसमे सवार संयुक्त निदेशक पर्यटन अविनाश चंद मश्रिा और क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दिनेश कुमार समेत तीन लोग घायल हुए।
दूसरा बैलून डौकी के निकट गिरा और इसमें सवार तीन-चार पत्रकारो को चोटें आईं। हादसों की जानकारी मिलते ही आयोजकों में हड़कम्प मच गया। अधिकारियों व अन्य लोगों को तुरंत ही प्राथमिक चिकत्सिा का बंदोबस्त करवाया, मालूमात के मुताबिक सुबह साढ़े छह बजे पीएसी ग्राउंड से बैलूनों की उड़ान शुरू हुई। दस बैलून उड़े, तभी हवा की रफ्तार तेज हो गई।
पांच अन्य बैलून की उड़ान हवा की वजह से कैंसिल कर दी गई। बैलून नंबर 14 उड़ने के बाद दो किलोमीटर दूर कुआं खेड़ा गांव तक पहुंचा। यहां हवा की रफ्तार और ज्यादा हो गई। लैंडिंग करते समय बैलून का बास्केट सड़क से टकरा गया, इसके बाद करीब तीन फीट नीचे खेत की ओर पलटने लगा। मौजूद यात्री और पायलट चीखने लगे। यह देखकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण बैलून की ओर दौड़े, ग्रामीण लोगो ने लोगो को बाहर निकाला ,