कनाडा में जौहर दिखाएगी काशीपुर की समृद्धि
काशीपुर। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता यूसी बहुगुणा की पुत्री समृद्धि कनाडा में होने वाली 11वीं वल्र्ड जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। वह अपनी टीम के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने कनाडा रवाना हो गई है। प्रतियोगिता 16 से 20 नवंबर तक चलेगी।
ईई बहुगुणा ने बताया कि बेटी समृद्धि ने इसी साल कृष्णानगर हैदराबाद में हुई राजीव गांधी खेल अभियान की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया था। ताइक्वांडो फेडरेशन आॅफ इंडिया की लुधियाना में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी गोल्ड हासिल किया था। बेहतर प्रदर्शन के चलते ही समृद्धि का चयन स्पोट्र्स अथोरिटी आॅफ इंडिया सांई एवं ताइक्वांडो फेडरेशन आॅफ इंडिया द्वारा औरंगाबाद महाराष्ट्र में राष्ट्रीय कैंप के लिए चयन हुआ था।
वह प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अब तक 35 स्वर्ण, 3 रजत, 3 कांस्य पदक जीत चुकी है। समृद्धि हल्द्वानी के आर्यमान विक्रम बिड़ला स्कूल में 12वीं की छात्रा है। वह सात साल की उम्र से ताइक्वांडो का अभ्यास कर रही है। ताइक्वांडो फेडरेशन आॅफ इंडिया में कोच संदीप थापा से वह प्रशिक्षण ले रही है। उन्हें उम्मीद है कि बेटी प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर देश का नाम रोशन करेगी।