कैबिनेट मंत्री के पिता का बीमारी के चले इंतेकाल
फैसल मलिक
पीलीभीत। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद के पिता हाजी अहमद हुसैन का शाम उनके पैतृक गांव गौहर में निधन हो गया। वे 107 साल के थे।
अहमद हुसैन 1952 से 2010 तक ग्राम पंचायत गौहर के प्रधान रहे। उनको निर्मल ग्राम पुरस्कार से तत्कालीन राष्ट्रपति ने भी सम्मानित किया था।
अहमद हुसैन पिछले कुछ महीनो से बीमार थे। आज दो बजे उनको सुफर्दे -खाक गांव गौहर मे किया जायेगा।