ये भोजपुरी एक्ट्रेस हैं सबसे महंगी, जबरदस्त डिमांड के कारण लेती हैं इतना चार्ज
भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करने वाली एक्ट्रेसेज की फीस अब बढ़ती जा रही है। जिस एक्ट्रेस की फिल्म अधिक हिट हो रही है। उसका फीस बढ़ता जा रहा है। इस समय सबसे अधिक पैसा लेने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दूबे हैं।
[post_ads]
एक्ट्रेस आम्रपाली दूबे इस इंडस्ट्री की सबसे से अधिक पैसा लेने वाली एक्ट्रेस हो गई हैं। जागरण की रिपोर्ट के अनुसार एक फिल्म के लिए आम्रपाली 5 लाख रुपए लेती हैं। आम्रपाली की अबतक तक 12 से अधिक फिल्में रिलीज हो चुकी है। जो सभी हिट हुई है। आम्रपाली की फिल्में हिट होने के कारण इनका डिमांड बढ़ता जा रहा है।
इनके अलावा रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्मों की सबसे पुरानी एक्ट्रेस हैं। रानी एक फिल्म करने के लिए 5 लाख रुपए लेती है। रानी ने अबतक 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है। जो सुपर हिट साबित हुई है। रानी की पहली फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसा वाला' था।
एक्ट्रेस काजल राघवानी एक फिल्म के लिए 4 लाख रुपए लेती हैं। 2013 में फिल्म 'रिहाई' से इंडस्ट्री में इंट्री ली थी। काजल की कई फिल्में हिट हुई है। काजल के आइटम सांग को भी लोग पसंद करते हैं। पवन सिंह के साथ काजल का एक वीडियो यू्-ट्यूब पर काफी हिट हुआ है। इसको एक करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं।
मोनालिसा इस इंडस्ट्री की सबसे से हॉट एक्ट्रेस हैं। एक फिल्म के लिए 4 लाख रुपए लेती हैं। मोनालिसा के बोल्डनेस की काफी चर्चा खूब होती है। इनके आइटम सांग को लोग काफी पसंद करते हैं। अबतक 40 से अधिक फिल्मों में मोनालिसा काम कर चुकी हैं। फिलहाल बिग बॉस में मोनालिसा में हैं।
एक्ट्रेस शुभी शर्मा एक फिल्म के लिए 4 लाख रुपए लेती हैं। 2008 में फिल्म 'चलनी के चालल दुल्हा से' फिल्म इंडस्ट्री में इंट्री की थी। अब तक शुभी 30 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
एक्ट्रेस अंजना सिंह एक फिल्म के लिए 4 लाख रुपए लेती हैं। अंजना ने अबतक 30 से अधिक फिल्मों में काम किया है। 2012 में फिल्म 'एक और फौलाद' से फिल्म इंडस्ट्री में इंट्री हुई थी। कई फिल्में सुपरहिट हुई। कई बड़े एक्टरों के साथ काम कर चुकी हैं।