अगर ओवैसी को भारत में रहना है तो कहना होगा वन्दे मातरम् : साक्षी महाराज
उन्नाव। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने शनिवार को ओवैसी को राष्ट्र विरोधी बताया है। उन्होंने कहा कि भारत में रहना है तो संविधान के अनुसार चलना होगा और वन्दे मातरम् कहना होगा। साक्षी ने सीएम कि तारीफ करते हुए कहा कि अखिलेश होनहार सीएम है, लेकिन प्रदेश में 5 साल काम नहीं कर पाए क्योंकि चाचा ने नहीं करने दिया।
साक्षी ने कहा कि ओवैसी एक राष्ट्र विरोधी व्यक्ति बुद्धि से पैदल है। उनको ठीक करने के लिए हैदराबाद का टी राजा ही काफी है। ओवैसी जैसे लोगों से मैं कहना चाहूंगा कि भारत में रहना होगा तो 'वंदे मातरम्' कहना होगा।
भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि भारत मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड से नहीं बल्कि सविधान से चलेगा।