महराजगंज :27 वर्षीय महिला ने फन्दे से लटक कर दी जान
महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के काश्त ख़ैरा में बीती रात पति पत्नी के आपसी विवाद में महिला ने फन्दे से लटक कर आत्महत्त्या कर लिया।महिला का नाम पूनम पत्नी उमेश चौहान है, उसकी उम्र लगभग 27 वर्ष है।
बताया जा रहा है की रात में पति शराब के नशे में घर आया तो पत्नी से कुछ बातो को लेकर विवाद होने लगा। इसी विवाद के दौरान पति ने पत्नी को मारा पीटा तो पत्नी ने आत्महत्या कर ली। उसके बाद आनन फानन में परिजन उसको सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र बनकटी ले जा रहे थे की रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।उसके बाद परिजन रास्ते में किसी प्राइवेट अस्पताल पर दिखाये तो डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया।
इसकी सूचना जब थाने पर मिली तो मौके पर हमराहियों के साथ थानाध्यक्ष कोल्हुई विनोद राव पहुँच कर जाँच पड़ताल में जुट गये ।इस बाबत थानाध्यक्ष से पूछने पर उन्होंने यह बताया की मामला संज्ञान में है।अभी तहरीर नही मिली है।