आगरा के होटल में पुलिस की RAID, 5 लड़की व 7 लड़के गिरफ्तार

मामला सिकंदरा थानाक्षेत्र के कारगिल चौराहा स्थित होटल ग्रीन डीलक्स का है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम ने यहां छापेमारी की। छापेमारी की जानकारी मिलते ही होटल में हड़कंप मच गया। लेकिन पुलिस ने मौके से 5 लड़कियां और 7 लड़कों समेत होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लड़के-लड़कियों को पुलिस ने जब जीप में बिठाया तो वो फूट-फूटकर रोने-बिलखने लगे। यही नहीं, सभी पुलिस के पैर छूने लगे और रहम की भीख मांगने लगे कि उन्हें छोड़ दें।