मस्ज़िद की छत गिरने से एक की मौत, 8 घायल

मस्जिद के काफी पुरानी होने की वजह से छत से बारिश का पानी टपकने लगा था। जिसकी वजह से मस्जिद की छत पर मरम्मत के लिए कई मजदूर लगाये गए थे।
गुरुवार की मरम्मत का काम शुरू किया गया था, शुक्रवार की भी काम चल रहा था इसी बीच एकाएक मस्जिद की छत भरभरा कर गिर गयी। जिससे ऊपर काम कर रहे मजदूर भी नीचे गिर गए। सभी घायल मजदूरों को फ़ौरन ही जिला अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं मृतक मजदूर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।